नई दिल्ली

इंडिया गेट के पास पीएम मोदी ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा का अनावरण।

नई दिल्ली डेस्क :

पीएम नरेंद्र मोदी पुर्नोत्थान सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन करने और इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए इंडिया गेट पहुंच गए हैं।

पीएम मोदी ने इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों से मुलाकात कर बातचीत की।

जिन्होंने देश की आज़ादी और निर्माण के लिए योगदान दिया, आज देश पूरे कृतज्ञ भाव से उन सबको श्रद्धांजलि दे रहा है: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

इंडिया गेट पर ‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस सत्ता के भूखे नहीं थे,नेताजी आज़ादी के भूखे थे और उन्होंने देश को आज़ादी दिलाई। ये जो रास्ता है इस पर आने वाली कई पीढ़ियां चलेंगी। ये कर्तव्य पथ है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!