विदिशा के आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव 18 अप्रैल को: 18 से 24 साल के युवा ले सकते हैं भाग, यह डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य
विदिशा डेस्क :
प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत विदिशा में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 18 अप्रैल को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में युवाओं को चयनित होने पर 21000 रुपए सीटीसी मिलेंगी। यह प्लेसमेंट ड्राइव शासकीय आईटीआई विदिशा में 18 अप्रैल को आयोजित किया गया है।
आईटीआई प्राचार्य एपी श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में सुजुकी मोटर कंपनी द्वारा ट्रेड फिटर, टर्नर, वेल्डर विद्युतकार, टूल एंड डाई, डीजल मेकैनिक, मोटर मेकैनिक, सीओई ऑटोमोबाइल, पेंटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मेकैनिक से उत्तीर्ण युवा प्रशिक्षणार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 18 वर्ष से 24 साल के युवा इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी द्वारा मासिक 21000 सीटीसी दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपने स्वयं के मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी एक छायाप्रति एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।



