करीला धाम जाते हुए यात्रियों को ठंडा जल पिलाया: लिया धार्मिक लाभ

लटेरी डेस्क :
रंग पंचमी के दिन मां करीला के दरबार में दिव्य दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु कोई पैदल कोई चार पहिया वाहन आदि अपनी श्रद्धा अनुसार दर्शन के लिए पहुंचते हैं प्रदेश ही नहीं बल्कि संपूर्ण देशभर में प्रसिद्ध मां करीला के दरबार में रंग पंचमी के दिन विशेष मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें लटेरी आनंदपुर ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मां जानकी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं रास्ते मेें हैं। पानी पीने के लिए इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है

और इस समय गर्मी का सीजन भी शुरू हो गया है ऐसी गर्मी को देखते हुए लटेरी नगर परिषद अध्यक्ष पति संजय (अत्तू ) भंडारी जो की विधायक प्रतिनिधि भी हैं ने लटेरी के सिरोंज चौराहे पर मां जानकी के दरबार में जाते हुए श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्राली लोडिंग वाहन मोटरसाइकिल आदि को रोक-रोक कर कैंपर के माध्यम से ठंडा जल पिलाकर धार्मिक लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर संजय भंडारी ने श्रद्धालुओं से कहा कि रास्ते में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो हमें निसंकोच होकर बता सकते हैं और हम हर संभव मदद का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर लटेरी नगर के अनेकों गणमान्य नागरिक बंधुओ ने भी जल सेवा में अपना हाथ बंटाकर धार्मिक लाभ अर्जित किया।



