विदिशा
विदिशा के लटेरी में मोर का शिकार: वन विभाग ने दो शिकारियों को पकड़ा
आरोपियों के पास हथियार भी मिला

लटेरी डेस्क :
विदिशा के लटेरी में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया। वन विभाग की टीम को बरखेड़ा के जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार होने की सूचना मिली थी।
एसडीओपी सौरभ काबरा ने बताया कि जंगल में शिकारियों के होने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं, उनके पास से मोर का शव और चाकू बरामद हुआ है।