
आनंदपुर डेस्क :
आनंदपुर थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आनंदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के अनेकों लोग सम्मिलित हुए।
बैठक में लटेरी एसडीओपी अजय मिश्रा आनंदपुर थाना प्रभारी बीडी सिंह सहित समस्त पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे। ग्राम के नागरिकों से सलाह मशवरा लिए गए कि ग्राम में आगामी जो त्योहारों का सीजन है खासकर नवदुर्गा और दशहरा महोत्सव को हम सभी लोग कैसे शांतिपूर्वक मनाएं सभी गणमान्य नागरिकों ने अपनी अपनी राय रखी।

इस अवसर पर लटेरी एसडीओपी में सभी ग्रामीण जनों से अपील करते हुए कहा कि यह त्यौहार हमें एक दूसरे से जोड़े रखते हैं एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए आपस में मिलजुल कर मनाएं यही हमारे सच्चे भारतीय होने का एहसास है
साथ ही उन्होंने बताया कि आनंदपुर में 11 स्थानों पर नवदुर्गा पंडाल सजाया जा रहे हैं और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 60 से अधिक नवदुर्गा की झांकियां लगाई जाएगी ऐसे में सभी खासकर माता बहनाओं की बिशेष सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही।



