विदिशा

विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद में हुए शामिल: शपथ दिलाई

विदिशा डेस्क :

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आज विदिशा जिले की ग्राम पंचायत तिलतिली, चुल्हेटा, हिनौतिया, कोलुआ जागीर, कुल्हा, इशाखेड़ी, महोटी, रुसिया, समेत निर्धारित रूप चार्ट अनुसार जिले की सातों जनपदों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जिले को आवंटित आईईसी वैन प्रचार रथ पहुंचा।


जनपद पंचायत कुरवाई की ग्राम पंचायत रुसिया में सांसद  राजबहादुरसिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व कन्या पूजन कर किया गया इस दौरान सांसद राज बहादुर सिंह के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत निर्धारित प्रारूप की शपथ का वाचन कराया जिसे उपस्थित ग्रामीण दोनों के द्वारा दोहराया गया।


जिले की जिन ग्राम पंचायत में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ उनमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की विभिन्न योजनाओं तहत ग्रामीण जनों के रजिस्ट्रेशन किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपचार कैंप भी लगाया गया जहां ग्रामीण जनों की निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।

जिले की ग्राम पंचायत लखंगार और घोंसुआ में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन डेमोंसट्रेशन किया गया और स्थानीय कृषक बंधुओं को अवगत कराया गया कि किस तरह ड्रोन की मदद से खेतों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कम समय में किया जा सकता है।
कार्यक्रम स्थलों पर स्थानीय छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई हैं। ग्राम पंचायतों में जिले को आवंटित आईईसी वैन (प्रचार रथ) के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का संदेश तथा विकसित भारत संकल्प वीडियो का प्रसारण भी किया गया जिसे उपस्थित ग्रामीण जनों के द्वारा देखा और सुना गया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!