विदिशा

डीईओ ने लटेरी के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों व भृत्य का वेतन काटने के निर्देश

विदिशा डेस्क :

जिला शिक्षा अधिकारी जीपी राठी के द्वारा लटेरी विकासखंड के विभिन्न शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा दिया गया। शासकीय उमावि आनंदपुर, मुरारिया, और शहरखेडा में पहुंच कर विद्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय शासकीय उमावि मुरारिया में प्राथमिक शिक्षक नेहा धाकड एवं विज्ञान सहायक सौरभ राजपूत अनुपस्थिति पाए गए। इसी प्रकार शासकीय उमावि शहरखेडा में भृत्य सीमा यादव अनुपस्थित पाई गईं। विद्यालय समय में अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अनपुस्थित दिवस का वेतन कांटने के निर्देश आहरण संवितरण अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी लटेरी को दिये गए हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!