
आनंदपुर डेस्क:
पिछले दिनों से ग्राम पंचायत जावती की शिकायत के चलते पंचायत इंस्पेक्टर ग्राम जावती पहुंचे जहां पर उन्होंने पंचनामा बनाकर ग्रामीण जनों से हस्ताक्षर भी करवा और ग्रामीण जनों से बोले की तीन चार दिन कि छुट्टियों के बाद कार्यों की जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय की ग्राम पंचायत जावती के युवक मंगल सिंह राजपूत और मनमोहन विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत में अनियमितताएं और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर लटेरी एसडीएम से शिकायत की थी इसी शिकायत के आधार पर जांच कमेटी आज ग्राम पंचायत जावती पहुंची ई कक्ष के बाहर बैठकर ग्रामीण जनों से चर्चा करने के पश्चात एक पंचनामा बनाया जिस पर सभी ग्रामीण जनों से हस्ताक्षर करवा कर कहा कि अभी ईद सहित अन्य छुट्टियां पड़ जाने के चलते मौका जांच दो-तीन बार दिन बाद की जाएगी क्योंकि इसी बीच जो शिकायत में दर्शाया गया है उसके कागज भी जनपद पंचायत से निकाले जाएंगे तभी तो मौके पर जांच हो पाएगी।
इस अवसर पर पंचायत इंस्पेक्टर महेश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत जावती में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के चलते जांच दल के सदस्य ग्राम पंचायत पहुंचे यहां पर ग्रामीण जनों से पंचनामा बनवाए गए हैं और दो-तीन दिन में सारी जांच कर सभी को बताया जाएगा की हकीकत क्या चल रही है।
जब जमीनी स्तर पर निर्माण कार्यों की जांच पड़ताल की जाएगी उस समय शिकायत कर्ताओं सहित सहायक सचिव और पंचायत सरपंच को भी मौके पर बुलाया जाएगा। जांच में क्या निकलेगा यह तो अभी बता पाना मुश्किल है लेकिन जैसे ही जांच पूरी हो जाएगी तभी विस्तार से बता पाएंगे।



