‘एक पेड़ मां के नाम’…प्रदेश में 5.5 करोड़ पौधे रोपने का महा अभियान: भोपाल में 1 दिन में लगाए रिकॉर्ड 12 लाख पौधे

भोपाल डेस्क :
मप्र में शनिवार से 5.5 करोड़ पौधे रोपे जाने का महा अभियान शुरू हो गया। भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ की शुरुआत की। राजधानी में 300 जगह एक दिन में रिकॉर्ड 12 लाख पौधे रोपे गए। पूरे सीजन में इंदौर में 51 लाख, भोपाल में 40 लाख, जबलपुर में 12 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ सकते हैं।
भोपाल में 1 दिन में लगाए रिकॉर्ड 12 लाख पौधे
1 भोपाल नगर निगम ने 1.20 लाख, जिला पंचायत ने 1.35 लाख, वन विभाग ने 9 लाख, जंबूरी मैदान पर 26001 पौधे रोपे।
2 जल-गंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के 12 जलाशयों से 128 डंपर गाद निकाला गया 54 बावड़ियों और 42 कुंओं का संरक्षण
3 लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने आदमपुर छावनी में पौधा लगाया। यहां 15 हजार से ज्यादा पौधे रोपे गए।
इंदौर में 14 जुलाई को 11 लाख पौधे रोपेंगे, शाह भी मौजूद रहेंगे
इंदौर में 14 जुलाई को 1 दिन में 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुरुआत करेंगे। इससे पहले 9 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर में 51 लाख पौधे रोपने 48 लाख गड्ढे हो चुके हैं।
सीएम ने जंबूरी मैदान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ की शुरुआत की। साथ में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग।



