विदिशा

महावीर जयंती पर विदिशा में निकाला चल समारोह: महिला मंडल का दिव्य घोष रहा आकर्षण का केंद्र

विदिशा डेस्क :

जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मकल्याणक के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार को महावीर जयंती के अवसर पर एक विशाल चल समारोह निकाला गया।

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर दि. जैन छोटा मंदिर किला अंदर से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में घोड़ों पर धर्म ध्वजा लेकर बच्चे बैठे थे, जिसके बाद कुंडलपुर वाले बड़े बाबा और आचार्य श्री विद्यासागर जी का कटआउट लगे वाहन और बैंड चल रहे थे। डांडिया खेलते हुए बच्चियां चल रही थी, जिसके बाद पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चे जैन धर्म के जयकारे लगा रहे थे। इस चल समारोह में पहली बार महिला मंडल नवीन दिव्य घोष बैंड शामिल हुआ। महिलाओं के दिव्य घोष में छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं शामिल थी, जो पूरे उत्साह के साथ बैंड बजा रही थी।

महावीर जयंती के चल समारोह में एक हरवंश सरदार जैन धर्म की पताका लेकर चल रहे थे, जिसके बाद भगवान की पालकी के आगे आगे मुनि संघ के साथ जैन धर्म के भजनों पर नाचते गाते लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में सभी महिला मंडल अपने ड्रेस कोड केसरिया साड़ी के साथ तथा पुरुष वर्ग सफेद परिधान में शामिल हुए। चल समारोह शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ माधवगंज स्थित जयप्रकाश मंच पहुंच, जहां एक धर्मसभा आयोजन किया गया। मुनिसंघ के सानिध्य में भगवान महावीर का अभिषेक एवं शांतिधारा और पूजा हुई जिसके बाद मुनिसंघ के प्रवचन हुए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!