न्यूज़ डेस्क
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले फेज का आज अंतिम दिन, फरीदाबाद में अचानक टी-स्टॉल पर रुके राहुल गांधी; लोगों से ‘चाय पर चर्चा’

न्यूज़ डेस्क :
हरियाणा में तीसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फरीदाबाद पहुंच गई है। कल नूंह जिले से यात्रा गुरुग्राम के सोहाना पहुंची थी। यहां नाइट स्टे के बाद घने कोहरे में राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की। सुबह के वक्त अंधेरा ज्यादा होने की वजह से राहुल गांधी भी मोबाइल की टॉर्च की लाइट में आगे बढ़े।
हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले फेज का आज अंतिम दिन है। आज राहुल गांधी गुरुग्राम-फरीदाबाद जिलों में पैदल चलेंगे। यात्रा का नाइट स्टे फरीदाबाद में होगा। कल सुबह छह यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी।
राहुल गांधी की यात्रा का अपडेट्स
- फरीदाबाद में राहुल की चाय पर चर्चा : फरीदाबाद में अचानक राहुल गांधी चाय पीने के लिए रुक गए। यात्रा रूट पर एक चाय की दुकान में राहुल ने चाय पी और सैंडविच भी खाया। इस दौरान राहुल ने दुकान के बाहर खड़े लोगों से चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के हालात जाने और लोगों से उनकी जरूरत भी पूछी। वह चाय की दुकान पर लगभग 20 मिनट तक रुके।
- फरीदाबाद में राहुल गांधी फरीदाबाद NIT से विधायक नीरज शर्मा के बाखल मोड़ स्थित दफ्तर पहुंचे। यहां पर यात्रा ने मॉर्निंग ब्रेक लिया है।
- यहां से अब यात्रा शाम को बड़खल चौक की तरफ जाएगी। नाइट स्टे फरीदाबाद में होगा। सुबह यात्रा दिल्ली चली जाएगी।