विदिशा

विशेष दिव्यांग शिविर: पहले दिन 26 मरीजों को पहनाए घुटनों के बेल्ट, 4 के बनेंगे कृत्रिम हाथ पैर

आनंदपुर डेस्क :

श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के सद्गुरु संकल्प चिकित्सालय में विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शनिवार को पहले दिन कुल 55 दिव्यांग मरीजों की ओपीडी हुई। जिनमे 26 मरीजों को घुटने की बेल्ट बनाकर पहनाए गए।

चार मरीजों के कृत्रिम हाथ/पैर बनकर आएंगे

इस विशेष दिव्यांग शिविर में चार मरीजों को विशेष हाथ पैर भावनगर गुजरात से बनकर आएंगे। शनिवार के दिन इनका सभी प्रकार का नाप भी ले लिया गया। रविवार को इस विशेष दिव्यांग शिविर का अंतिम दिन है।
इस अवसर पर डॉ मुकेश चौहान ने बताया कि भावनगर गुजरात के सुप्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा दिव्यांग मरीजों की विशेष जांच कर घुटनों के बेल्ट बनाकर पहनाए जा रहे हैं। आज कल 26 मरीजों को घुटने की बेल्ट बनाकर पहनाए गए। तीन चार मरीज ऐसे भी आए हैं जिनको कृत्रिम हाथ पैर का प्रत्यारोपण होना है इसके लिए यह कृत्रिम हाथ पैर गुजरात से ही स्पेशल तौर से बनकर आएंगे। रविवार को विशेष दिव्यांग शिविर का अंतिम दिन है जो भी मरीज आएंगे उन्हें उचित सलाह के साथ ही घुटनों के बेल्ट भी बना कर पहनाए जा रहे हैं। क्योंकि कृत्रिम हाथ पैर तुरंत नहीं बनाया जा सकते, पहले इनका नाप लिया जाता है इसके बाद ही स्पेशल तौर पर बनाए जाते हैं जो कि अभी सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में नहीं हो पा रहा है इसलिए गुजरात के भावनगर से ही बनवाकर मंगवाए जाएंगे इसके बाद ही कृत्रिम हाथ पैर का प्रत्यारोपण हो पाएगा।

आज की ओपीडी रजिस्ट्रेशन का सारा जिम्मा बलराम गुप्ता ने उठाया। साथ ही डॉक्टर विपुल जेठावा के साथ सभी स्टाफ और डॉक्टरों ने विशेष तौर पर सहयोग किया।
जैसे ही क्षेत्र में यह खबर फैली कि श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अस्पताल द्वारा विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है तो दिव्यांगजन व्यक्ति अपनी पीड़ा दिखाने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!