विदिशा

हड़ताल के 10 वें दिन धरना स्थल पर संविदा स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों ने चूल्हे पर आधी रोटी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया

विदिशा डेस्क :

विदिशा में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। कर्मचारी पिछले 9 दिन से रोज कुछ ना कुछ अलग तरीके से प्रदर्शन करके सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। आज हड़ताल के 10 वें दिन धरना स्थल पर संविदा स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों ने चूल्हे पर आधी रोटी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी आधी रोटी- आधा पेट, संविदा जीवन चढ़ गया भेंट के नारे लगा रहे थे।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कि बताया संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित कर 90 प्रतिशत वेतन देने सहित अन्य मांगों के पूर्ण नहीं होने से आक्रोश है। सरकार के इस अड़ियल रवैया के चलते कर्मचारियों में नाराजगी है। आंदोलन की राह पर हैं। यदि सरकार ने समय रहते मांगों को पूर्ण नहीं किया तो संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे।

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर तो ताले लग गए हैं। ऐसे में उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर ग्रामीणों को जनरल ओपीडी में सर्दी, खासी, बुखार की दवाएं दी जाती हैं। इसके अलावा गर्भवती माताओं की जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं मिलती है, जो हड़ताल के कारण प्रभावित है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!