विदिशा

6 फरवरी को मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा: सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार ने किया चक्काजाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

विदिशा डेस्क :

विदिशा में मारपीट में घायल एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया, जिसके बाद गुस्साए परिजनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मांग को लेकर थाने के सामने हंगामा किया। वही युवक की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

विदिशा के कुम्हार बाली गली में रहने वाले महेंद्र प्रजापति 6 फरवरी को अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। पीछे से पांच युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 5 दिन तक डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन शनिवार की रात को महेंद्र ने दम तोड़ दिया। महेंद्र की मौत की खबर लगते ही उसके परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था।

महेंद्र की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने थाने के सामने हंगामा कर दिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। हंगामें की जानकारी लगते ही सीएसपी विकास पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह पहुंचे और परिजनों को समझने का प्रयास किया। हालांकि परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। काफी समझाइश के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ, लेकिन परिजन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाह रहे थे।

मृतक की पत्नी पूर्वी ने बताया उसके पति सोमवार को दुकान खोलने के लिए जा रहे थे तो पांच युवकों ने पीछे से हमला कर दिया और उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट कर दी, जिससे उनके शरीर में अंदरूनी चोट आई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलना चाहिए।

कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया की 6 फरवरी को महेंद्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी, उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!