मध्यप्रदेश

अगस्त के लिए नया शेड्यूल जारी – पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा की उज्जैन के लिए उड़ान: हर रविवार को उड़ेगी फ्लाइट

भोपाल डेस्क :

मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए शुरू की गई पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का अगस्त का शेड्यूल जारी किया गया है। अब खजुराहो को भोपाल, ग्वालियर, रीवा और सिंगरौली से जोड़ा गया है। साथ ही भोपाल और जबलपुर से उज्जैन के लिए वायु सेवा को रविवार के दिन संचालित किया जाएगा। खजुराहो के लिए वायु सेवा का संचालन बुधवार, गुरुवार और शनिवार को होगा।

1 अगस्त से नए शेड्यूल के हिसाब से ही फ्लाइट उड़ेगी। बता दें कि प्रदेश में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा 13 जून से शुरू की गई। भोपाल एयरपोर्ट से CM डॉ. मोहन यादव ने फ्लैग ऑफ किया था। इसके बाद भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली एक-दूसरे से कनेक्ट हो गए। इन शहरों में 2 एयर क्राफ्ट्स उड़ रहे हैं।

ये रहेगा शेड्यूल

  • सोमवार: भोपाल-इंदौर-जबलपुर-रीवा-जबलपुर-इंदौर-भोपाल
  • मंगलवार: भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरोली-रीवा-जबलपुर-भोपाल
  • बुधवार: भोपाल-खजुराहो-रीवा- सिंगरोली-रीवा- खजुराहो- भोपाल
  • गुरुवार: भोपाल-ग्वालियर-खजुराहो-रीवा-खजुराहो-ग्वालियर-भोपाल
  • शनिवार: भोपाल-खजुराहो-रीवा-सिंगरोली-रीवा-खजुराहो-भोपाल
  • रविवार: भोपाल-उज्जैन-भोपाल-जबलपुर-उज्जैन-भोपाल

यहां कर सकते हैं बुकिंग
पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा के लिए यात्री www.flyola.in पर नए शेड्यूल के बारे में अधिक जानकारी के सकते हैं। इसी पर टिकट की बुकिंग भी हो सकेगी। साथ ही 18004199006 नम्बर पर भी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!