विदिशा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: अप्रैल माह की जारी छह तिथियों में पोर्टल बंद रहेगा

विदिशा डेस्क :

 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आवेदनों की प्रविष्टियों का कार्य जिले में युद्धगति से क्रियान्वित किया जा रहा है। अप्रैल माह के शासकीय अवकाश एवं पोर्टल संधारण को दृष्टिगत रखते हुए माह की छह तिथियों को पोर्टल पूर्णतः बंद रहेगा। यदि शासन द्वारा जारी इन तिथियों में यदि जिले में केम्पो का आयोजन पूर्व जारी किया गया है तो सुविधा अनुसार अवकाश तिथि के पहले अथवा बाद में स्थानांतरित करते हुए उसकी सूचना संबंधित ग्राम वार्ड में अनिवार्य रूप से दी जाए। 

 महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ रामराव भौंसले के द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बताया कि प्रदेश के साथ-साथ विदिशा जिले में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अप्रैल माह की जिन तिथियों में पोर्टल पूर्णतः बंद रहेगा उनमें रविवार अवकाश क्रमशः 09, 16, 23 एवं 30 को तथा शासकीय घोषित अवकाश 14 अप्रैल को डॉ अम्बेडकर जयंती एवं वैशाखी तथा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद-उल-फितर का अवकाश घोषित होने के फलस्वरूप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यो हेतु पोर्टल पूर्णतः बंद रहेगा। 

 जिले के ऐसे क्षेत्र जहां इन्टरनेट कन्क्टिविटी नहीं है तथा ऐसे शेडो एरिया से हितग्राहियों को आवेदन किए जाने हेतु नजदीकी इन्टरनेट कन्क्टिविटी वाली जगह पर ले जाना आवश्यक होता है अतः शेडो एरिया में हितग्राहियों को कन्क्टिविटी क्षेत्र में लाकर प्रविष्टियां हेतु अपै्रल माह के प्रत्येक शनिवार को प्रातः आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पोर्टल चालू रहेगा।  

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!