
सिरोंज डेस्क :
सागर सांसद लता वानखेड़े चुनाव जीतने के बाद सांसद के रूप में शनिवार को पहली बार सिरोंज आईं। वे भाजपा के आयोजित कार्यकर्ता सम्मान और मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं।
इससे पहले दोपहर करीब 3 बजे वे कुर्मी क्षत्रिय समाज सिरोंज के आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुईं। कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष भैरो सिंह कुर्मी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाब सिंह कुर्मी के नेतृत्व में समाजजनों ने सांसद का स्वागत सत्कार किया और प्रतीक के रूप में गदा भेंट की।
दोपहर 3.30 बजे वे कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में पहुंची और 2 घंटे तक रुकी। इस कार्यक्रम में सिरोंज-लटेरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की बागडोर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने संभाल रखी थी।
सिरोंज को रेल की आस
सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि शपथ लेने के बाद पहला काम यही किया कि मैं रेल मंत्री से मिली और सिरोज-लटेरी को रेल लाइन से जोड़ने की बात कही। रेल मंत्री ने कहा कि खाका बनाकर लाइए की किधर से किधर तक लाइन डालनी है। योजना पर जरूर काम होगा।
इसके अलावा सिरोंज को जिला बनाने और 4 लेन हाइवे से जोड़ने की बात भी कही गई। कार्यक्रम के अंत में सिरोज विधायक उमाकांत शर्मा ने आभार व्यक्त किया।



