मध्यप्रदेश

MP के मुख्यमंत्री ने दिया कांग्रेस विधायक को ऑफर: मंच से कहा- गलत पटरी पर हो, हमारे साथ आओ; विधायक बोले- इधर दिमाग मत लगाइए

न्यूज़ डेस्क :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस विधायक को खुला ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे साथ आओ..।

मुख्यमंत्री यादव मंगलवार को जबलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने डिंडौरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम का नाम पुकारा। उन्होंने कहा- ‘हमारे डिंडौरी के विधायक ओमकार सिंह जी, कहां हैं मरकाम जी? कहां गलत पटरी पर बैठे हो, हमारे साथ आओ.. क्या मतलब है’

सीएम की ये बात सुनकर कांग्रेस विधायक मुस्कुराते रहे। वे हाथ जोड़कर खड़े रहे। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने जवाब देते हुए कहा- ‘आप यहां- वहां की बात ना करें। प्रदेश का विकास कीजिए। इस तरह से कहीं और दिमाग मत लगाइए।’।

दरअसल, केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को जबलपुर दौरे पर थे। यहां 2327 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम था। मंच पर कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री और विधायक मौजूद थे। कार्यक्रम में डिंडौरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम को भी बुलाया गया था।

सीएम डॉ. मोहन यादव संबोधित करने पहुंचे, तो एक-एक करके सभी का नाम लिया। इस बीच, CM ने कांग्रेस विधायक का नाम लेते हुए कहा कि हमारे कार्यक्रम में आपका भी स्वागत है।’

कांग्रेस ने कहा- आप में अमित शाह की आत्मा प्रवेश कर रही है..

सीएम डॉ. मोहन यादव के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जितना बिकाऊ माल था, जो अब बदबू मार रहा है, आप खरीद चुके हैं..।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!