विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक में शक्त हुऐ विधायक: लेट पहुंचने वाले अधिकारियों को बाहर खड़ा रखा

सिरोंज डेस्क :
सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा ने रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की। स्थानीय एलबीएस कॉलेज में हुई बैठक में सभी विभागों के विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा होना थी। समय दोपहर 2 बजे का था। विधायक ठीक 2 बजे पहुंच गए।
उस समय तक SDM हर्षल चौधरी, SDO अरविंद पाठक सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे। विधायक ने मीटिंग हाॅल में पहुंचते ही गेट बंद करा दिए। थोड़ी देर बाद जनपद सीईओ वंदना शर्मा, तहसीलदार संजय चौरसिया, छात्रवास अधीक्षक कृष्ण कांत चतुर्वेदी सहित अनेक अधिकारी पहुंचे। वे गेट बंद होने के कारण मीटिंग रूम के बाहर ही खड़े रहे। मीटिंग समाप्त होने के बाद विधायक व SDM ने सभी आगे से मीटिंग में समय पर व पूरी तैयारी के साथ आने की हिदायत दी।

विधायक ने खेली क्रिकेट
मीटिंग कर बाद विधायक बाहर निकले तो कॉलेज ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। विधायक उमाकांत शर्मा बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगे। विधायक को क्रिकेट खेलते देख अधिकारियों का दबाब भी कुछ कम हुआ और उन्होंने चेन की सांस ली। विधायक उमाकांत शर्मा अपने हरफलमौला स्वभाव के लिए ही जाने जाते हैं।



