मध्यप्रदेश

अर्धवार्षिक परीक्षा देने गई दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, FIR दर्ज: परिजन बोले-बेटी ने वीडियो कॉल कर दी जानकारी, कहा-बोरे में बंदकर प्रयागराज लाए अंकल

न्यूज़ डेस्क :

सतना में एक ही मोहल्ले में रहने वाली दो लड़कियों का अपहरण हो गया है। लड़कियों में से एक की उम्र 16 साल है जबकि दूसरी 6 साल की है। तलाश करने पर जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। शाम को 16 वर्षीय नाबालिग ने परिजन को वीडियो कॉल किया। उसने बताया- एक अंकल ने चाकू दिखाकर डराया और बोरे में बंद कर लिया। वह ट्रेन से प्रयागराज लाए हैं। यहां होटल के कमरे में बंद रखा है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सोहावल की है। 16 वर्षीय लड़की सुबह करीब 10.30 बजे स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देने गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजन स्कूल गए। जानकारी मिली कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं। सहेलियों से पूछने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस में तलाश की तो मालूम पड़ा कि इसी इलाके से 6 साल की एक बच्ची भी गायब है।

शाम करीब 6 बजे वीडियो कॉल आने के बाद पुलिस में शिकायत की गई।

परिजन बोले- उनके साथ और भी लड़कियां

छात्रा के परिजन ने बताया, ‘बेटी ने हमें कई कॉल किए। वीडियो कॉल भी किया। उसे और बच्ची को किसी होटल के कमरे में बंद करके रखा है। एक उम्रदराज व्यक्ति ने चाकू की नोक पर दोनों का अपहरण किया है। उनके साथ और भी लड़कियां हैं। बेटी ने यह भी बताया कि आरोपी ने उनके साथ मौजूद एक लड़की को चाकू भी मारा है।’

सतना पुलिस की टीम प्रयागराज रवाना

सिविल लाइन टीआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। एक टीम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज भी गई है। साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। छात्रा ने जिस फोन से कॉल किया था, उसकी लोकेशन प्रयागराज की ही मिली है। छात्रा की रिश्तेदारी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!