विदिशा

मदागन को आदर्श गांव बनायेंगे: विधायक उमाकांत शर्मा ने गोद लिया

सिरोंज डेस्क :

सोमवार को विधायक उमाकांत शर्मा ने सिरोंज तहसील के मदागन ग्राम पहुंचकर गांव को गोद लेने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी की भावनाओं को ध्यान रखकर यह गांव गोद लिया है। अब इस गांव को कुपोषण व नशा मुक्त, स्वच्छता आदि मोदी की 9 गारंटीव आग्रहों को पूर्ण करने के पूरे प्रयत्न किए जाएंगे।

इस गांव का विकास कर इसे आदर्श गांव में परिवर्तित किया जाएगा। हितग्राहीमूलक योजनाएं शत-प्रतिशत लागू की जाएंगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकर कर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास पर जोर दिया जाएगा।

विधायक ने पूरे गांव के आधार कार्ड अपडेट करने व जिनका आधार कार्ड न बना हो उनके आधार कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए। विधायक ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि इस गांव को गोद लिया है, यहां के सभी निवासी मेरे भाई बंधु हैं। इनके लीगल काम अटकने नहीं चाहिए। विधायक की घोषणा के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल गए।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!