भोपाल

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से तीन विभूतियों को विभूषित करेंगी, मंत्री सुश्री ठाकुर देंगी राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान

भोपाल डेस्क :

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर खंडवा में 13 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से तीन विभूतियों को विभूषित करेंगी। समारोह में वर्ष 2019 में पटकथा के लिये मुंबई के अशोक मिश्रा, वर्ष 2020 में गीत लेखन के लिये अमिताभ भट्टाचार्य और वर्ष 2021 में निर्देशन के लिये विवेक रंजन अग्निहोत्री को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। संस्कृति विभाग का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह खण्डवा में पंधाना रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी में संध्या 7 बजे से होगा। अलंकरण समारोह के बाद संगीत संध्या होगी, जिसमें प्रख्यात गायक देबोजीत साहा एवं ग्रुप, मुम्बई की सांगीतिक प्रस्तुति होगी। 

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग ने उत्कृष्टता एवं सृजन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की अपनी सुप्रतिष्ठित परम्परा का अनुसरण करते हुये सिनेमा के क्षेत्र में निर्देशन, अभिनय, पटकथा तथा गीत लेखन के लिये वार्षिक राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान की स्थापना वर्ष 1997 में की थी। यह सम्मान उत्कृष्टता, दीर्घ साधना, श्रेष्ठ उपलब्धि के मानदण्डों के आधार पर प्रदान किया जाता है। यह सम्मान अब तक सिनेमा जगत के कई विशिष्ट व्यक्तियों को प्रदान किया जा चुका है, जिनमें हृषिकेश मुखर्जी, नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, बी.आर. चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, श्याम बेनेगल, शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज कुमार, यश चोपड़ा, देव आनन्द, दिलीप कुमार सहित अन्य नाम शामिल हैं।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!