विदिशा जिले में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान का आयोजन: महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक किया

विदिशा डेस्क :
विदिशा जिसे में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में छात्राओं को और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश बालिकाओं और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकना है।

सोमवार को जिले के करारिया चौराहा शासकीय स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। जागरूक करने वाले पेंपलेट बांटे गए। बालिकाओं और महिलाओं को अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही समाज में व्याप्त बुराइया-नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सभी को जागरूक किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य की महिला सुरक्षा और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम करना है। इस अभियान के तहत स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने अधिकारों के बारे में जान सके और अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा सके।



