विदिशा

मुरवास माता रानी की महाआरती का हुआ आयोजन: शारदीय नवरात्रि पर्व शक्ति भक्ति के साथ मनाया जा रहा है

श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ की जा रही शक्ति की देवी की आराधना

आनंदपुर डेस्क :

शारदीय नवरात्रि पर्व शक्ति भक्ति के साथ मनाया जा रहा है

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना मलिन है श्रद्धालु मुरवास में अनेक स्थानों पर मां जगत जननी मां दुर्गा की विभिन्न रूपों की प्रतिमाओं की स्थापना झांकी आयोजन समिति के द्वारा बड़े-बड़े पांडालो में विराजित की गई जहां पर माता रानी की आरती पूजन भजन आदि अनुष्ठान संपन्न किए जा रहा है अगर मुरवास में बस स्टैंड थाने के सामने, सामुदायक भवन पनिया चौक, माता मोहल्ला, कटारमल भैरों मंदिर, पर आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की गई

माता रानी की आराधना किए जाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है नगर के देवी पांडालों पर आकर्षक सजावट की गई नगर के विभिन्न स्थानों पर बनाए गए देवी पांडालों मैं विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए देर शाम होते ही सैकड़ो की संख्या में देवी दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देवी पंडालों में पहुंचते हैं

निकाली गई चुनरी यात्रा
नगर मुरवास में स्थित सामुदायक भवन पनिया चौक पर विराजी मां दुर्गा पंडाल से चुनरी यात्रा को प्रारंभ की चुनरी यात्रा नगर के राम जानकी मंदिर माता मोहल्ला बस स्टैंड झांकी पर निशान चढ़ाया और चुनरी यात्रा समुदायक भवन पनिया चौक पर समापन कर माता रानी को चुनरी चढ़ाई गई

इसी तरह आनंदपुर में भी माता रानी के भक्तों द्वारा सुबह चुनरी यात्रा निकाली गई यह चुनरी यात्रा 151 फिट की थी चुनरी यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ हुई और मुख्य बाजार से होते हुए माता रानी के दरबार में जाकर मां अंबे को समर्पित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। रात 8:00 बजे ग्राम जावती के समाजसेवी संजीव कुशवाहा ने भी ग्राम की सभी झांकियां में एक-एक फिट की चुनरी चढ़ाएं इससे पहले अपने साथियों के साथ संजीव कुशवाहा ने चुनरी यात्रा निकाली इसमें 8 चुनरिया एक-एक फिट की थी जो की ग्राम की सभी झांकियां में सजी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अर्पित कर सबके कुशल मंगल की कामना की।

देवी पंडाल में की गई माता रानी की महाआरती

माता रानी की महा आरती लगभग 9:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में माता-बहने बुजुर्ग छोटे-छोटे बच्चे एवं आसपास के गांव की भक्ति भी माता रानी की आरती में माता बहने अपने-अपने घर से बहुत सुंदर थाली सजा कर माता रानी की आरती होने के बाद छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी बताई गई जिसमें बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की

माता रानी की आरती में सबसे सुंदर थाली सजाई प्रतियोगिता रखी

माता रानी की आरती में सभी माता बहने अपने-अपने घर से बहुत ही सुंदर-सुंदर थाली सजाकर लेकर आई जिसमें सबसे सुंदर थाली सजा का लाइव माता बहनों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया तीनों पुरस्कार में माता रानी की तस्वीर समिति द्वारा भेंट की गई

आकर्षण का केंद्र बनी छोटी-छोटी कन्या बनी नौ देवियां

श्री नव दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड मुरवास में स्थित देवी पंडाल में महाआरती के दौरान छोटी-छोटी कन्या को नौ रूपों की देवियां बनाई जिनका मुरवास थाना प्रभारी बी.डी सिंह, एएसआई जगदीश भिलाला द्वारा पंडाल में नौ देवियों को फूल माला व टीका लगाकर एवं चुनरी उड़कर नौ देवियों कीपूजा की एवं पांडाल में स्थित देवी प्रतिमा की पूजन व आरती की

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!