भोपाल

मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2023, कलाकृतियाँ जमा करने की अंतिम तिथि अब????? देखें

भोपाल डेस्क :

उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2023 और रूपंकर एवं ललित कलाओं के 10 पुरस्कारों के लिए कलाकृतियाँ 13 जनवरी, 2023 की शाम 5 बजे तक जमा होंगी। कलाकृतियाँ उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी रवीन्द्रनाथ ठाकुर मार्ग, बाणगंगा चौराहा, भोपाल एवं ललित कला अकादमी, जबलपुर/ग्वालियर/इंदौर में जमा की जा सकेंगी। अकादमी के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/kalamitrabpl/ और अन्य माध्यम से डाउनलोड आवेदन विवरणिका की फोटो प्रतियाँ (ए4 साइज) भी प्रवेश-पत्र के रूप में स्वीकार की जायेगी।

प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकारों के नाम से स्थापित रूपंकर एवं ललित कलाओं के 10 पुरस्कारों के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित की गई हैं। प्रत्येक पुरस्कार की राशि 51 हजार रूपये होगी। प्रदर्शनी में ज्यादा-से-ज्यादा तीन कलाकृतियाँ मान्य की जायेगी तथा 25 से 55 वर्ष तक की आयु वर्ग के कलाकार भाग ले सकेंगे। कलाकारों की मौलिक कलाकृतियाँ जो जनवरी 2021 के बाद सृजित हो मान्य की जायेगी।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!