मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी

भोपाल डेस्क :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी। इसे भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। श्री राम वन गमन पथ के विकास की कार्ययोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन सभी स्थानों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जहां से भगवान राम गुजरे थे।’

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के चित्रकूट में श्रीराम वन गमन पथ न्यास की पहली बैठक ली। इसमें भगवान राम के वन गमन से जुड़े 8 जिलों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हुई बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री दिल्ली से सीधे चित्रकूट पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक विद्वानों के परामर्श से श्री राम वन गमन पथ के सभी प्रमुख स्थलों का विकास किया जाएगा। अधिकारी जल्द ही इस रोडमैप को अमल में लाने के लिए काम शुरू करेंगे। संपर्क मार्ग से पथ को जोड़ने के बाद सरकार इसके आगे के चरण के लिए काम शुरू करेगी।

दिवाली और अमावस्या मेले में प्रदर्शनी लगेगी

न्यास की बैठक में सीएम ने अधिकारियों से कहा, ‘चित्रकूट में दिवाली और अमावस्या मेले में प्रदर्शनी लगाकर राम वन गमन पथ से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित कराएं। इनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें।’

11 विभागों की मुख्य भूमिका

बैठक में अमरकंटक में प्रसाद योजना, चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ और बृहस्पति कुंड, मंदाकिनी नदी के घाटों के विकास कार्यों की डीपीआर पर भी चर्चा की गई। लीला गुरुकुल प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल था।

श्री राम वन गमन पथ न्यास में सरकार के 11 विभागों की मुख्य भूमिका है। 5 संभागायुक्त और 8 जिलों के कलेक्टर को भी न्यासी सदस्य बनाया गया है। 2009 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राम वन गमन पथ विकसित करने का ऐलान किया था। उन्होंने वनवासी राम लोक बनाने की घोषणा भी की थी।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!