लव-कुश जन्मोत्सव: कुशवाहा समाज ने निकाली शोभायात्रा, राधा कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

लटेरी डेस्क :
नगर लटेरी में गुरुवार को कुशवाह समाज ने भगवान लव कुश के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा निकाली। जिसमे नगर सहित तहसील स्तर के कुशवाह समाज के लोग सम्मिलित हुए। शोभायात्रा कुशवाह समाज के मंदिर मदन मोहन मंदिर से प्रारंभ हुए व नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए नवीन निर्माण कुशवाह समाज के सामुदायिक भवन मकसूदन गड़ रोड पानी फिल्टर के पास समापन हुई।

राधा कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा के दौरान राधा कृष्ण की झांकी का आकर्षित प्रस्तुति , लोगो का आकर्षण का केंद्र बनी , सुंदर नृत्य की प्रस्तुति ने लोगो का मन मोह लिया।

अखाड़े के कलाकारों ने दिखाए करतब
बता दे की कुशवाह समाज का नगर में अखाड़ा है, जिसकी प्रस्तुति शोभायात्रा के दौरान देखने को मिली अखाड़े के कलाकारों द्वारा नए नए करते दिखाए गए।
कांग्रेस ,भाजपा और अन्य संगठनों द्वारा भव्य स्वागत
शोभायात्रा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। वही भाजपा मंडल द्वारा सहित नगर के अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा लव कुश शोभा यात्रा का भव्य स्वागत अभिनंदन फूल माला द्वारा किया गया।

लव कुश भगवान की झांकी और माता सीता के वनवास की कथा ने नगर के लोगो को आकर्षित , डीजे ढोल बजाकर भव्य शोभायात्रा का नगर से निकाली गई। जिसमे अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के तहसील अध्यक्ष सहित कुशवाह समाज के जन प्रतिनिधि युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सागर सांसद लता वानखेड़े शोभा यात्रा में अल्प समय के लिए उपस्थित रही। ओर भगवान लव कुश की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।



