खेल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं में जीते चार स्वर्ण जीतकर लव ने रचा इतिहास

खेल डेस्क :

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं में राजस्थान के युवा साइक्लिस्ट लव कुमार यादव ने चार स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ साइक्लिंग खिलाड़ी सिद्ध किया है। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइक्लिंग वेलोड्रोम में आयोजित की गई कीरिन स्पर्धा में इन्होंने आज गेम्स का चौथा स्वर्ण पदक जीता। वे साइक्लिंग गेम्स के पहले दो दिनों में 200 मीटर स्प्रिंट, 1000 मीटर टाइम ट्रायल और टीम स्प्रिंट में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं।

लव कुमार ने अपने जूनियर साइक्लिंग केरियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में भी एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक जीते। इन्होंने गुवाहाटी में वर्ष 2022 की नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया। इसके पहले 2019 के जयपुर नेशनल्स और 2016 के हैदराबाद नेशनल्स में भी एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में उनका टीम स्प्रिंट में चौथा स्थान था। आज उनके जूनियर करियर का आखिरी दिन था। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं पर फोकस करते हुए वे अपने सीनियर करियर की शुरुआत करेंगे। राजस्थान के अलवर जिले के निवासी लव कुमार पटियाला स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच अनिल कुमार सिंह अपने मार्गदर्शन में पिछले 2 वर्ष से लव कुमार के कौशल को निखार रहे हैं। लव कुमार पहले लम्बी दूरी की एंडूरेंस राइडिंग करते थे, परन्तु उनके कोच ने उनकी स्प्रिंट प्रतिभा को पहचानकर उन्हें छोटी दूरी की रेस के लिए प्रशिक्षित करना शुरू किया, जिसके बाद से इनकी उपलब्धियों में इजाफा होने लगा। इनके कोच अब इनकी तैयारी मलेशिया में होने वाले एशियन्स को ध्यान में रखते हुए करवा रहे हैं। लव कुमार 2028 ओलंपिक्स में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना दीर्घकालिक लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!