विदिशा

आंख पे पट्टी बांध फोड़ी मटकी: पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में मना कृष्ण जन्मोत्सव

आनंदपुर डेस्क :

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आनंदपुर जावती सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्कूलों में कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आनंदपुर स्कूल प्रभारी धीरज सिंह यादव ने कृष्ण जन्म उत्सव पर कहा कि कृष्ण जैसा कर्मयोगी आज तक संसार में कोई भी नहीं हुआ उनके पास वैभव था लेकिन फिर भी सुदामा जैसी दोस्ती कोई कृष्ण से सीखे। सर्वगुण संपन्न होते हुए भी अर्जुन का सारथी बनना सहर्ष स्वीकार करना और गौ माता के लिए अटूट प्रेम यह हमें दर्शाता है कि आज के युग में कृष्ण से बड़ा कोई भी कर्मयोगी नहीं है।


हम सभी को उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में डालते हुए कार्य करने की आवश्यकता है।
इसी तरह जावती के हाई स्कूल के प्रभारी गजराज सिंह मीना ने सभी छात्र/छात्राओं को बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में आधी रात को कंस के कारागार में हुआ था और भगवान कृष्ण देवकी की आठवीं संतान थे जो कंस का काल बने।


जावती स्कूल के प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को भगवान कृष्ण से जुड़ी लघु कथाएं भी सुनाईऔर अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों की आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ी गई।
कृष्ण जन्मोत्सव मनाने से पहले सभी ने भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना भी की। और सभी शिक्षकों सहित विद्यार्थियों को रोली चंदन का तिलक लगाया।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!