IPL 2023- में GT Vs DC मैच: शमी की गेंदों ने बरसाया कहर, पावरप्ले में गंवाए 5 विकेट, 8 ओवर में स्कोर 40/5
खेल डेस्क :
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन का 44वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।
टीम ने 8 ओवर में 40 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। अमन खान और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं।
प्रियम गर्ग 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। यह शमी का चौथा विकेट है। उन्होंने मनीष पांडेय (एक रन), राइली रूसो (8 रन) और फिल सॉल्ट (0 रन) को मैच की पहली ही बॉल पर डेविड मिलर के हाथों कैच कराया।
कप्तान डेविड वॉर्नर 2 रन पर रनआउट हो हुए
ऐसे गिरे दिल्ली के विकेट…
- पहला: मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की पहली बॉल पर फिल सॉल्ट को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया।
- दूसरा: दूसरे ओवर की पहली बॉल पर कप्तान डेविड वॉर्नर रनआउट हो गए।
- तीसरा: तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर मोहम्मद शमी ने राइली रूसो को साहा के हाथों कैच कराया।
- चौथा: 5वें ओवर की पहली बॉल पर शमी ने मनीष पांडेय विकेटकीपर साहा के हाथों कैच हुए।
- पांचवां : 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर शमी ने प्रियम गर्ग को ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया।
दिल्ली की खराब शुरुआत, 5 विकेट गंवाए
दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पहले पावरप्ले में 28 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। फिल सॉल्ट, डेविड वॉर्नर, राइली रूसो, मनीष पांडेय और प्रियम गर्ग सस्ते में पवेलियन लौट गए। मोहम्मद शमी ने दिल्ली को चार झटके दिए। एक बल्लेबाज रनआउट हुए।
मिचेल मार्श टीम से बाहर, रूसो की वापसी
मिचेल मार्श आज बीमार होने के कारण नहीं खेल रहे हैं। उसके जगह पर राइली रुसो को मौका मिला है। खलील अहमद की भी वापसी हुई है। वहीं गुजरात टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : शुभमन गिल, साईं किशोर, श्रीकर भरत, साईं सुदर्शन, शिवम मावी।
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, राइली रुसो, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या, इशांत शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : खलील अहमद, ललित यादव, यश ढुल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल।
गुजरात 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर और दिल्ली 6 हार के बाद बॉटम पर है। दिल्ली को इस स्टेज से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी मुकाबले जीतने होंगे, वहीं गुजरात को फिर से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए महज 2 जीत चाहिए।
गुजरात ने 2 ही मुकाबले हारे
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट के अह तक 8 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम ने कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ ही मैच गंवाए हैं। दिल्ली के खिलाफ होम ग्राउंड पर जीत दर्ज कर टीम पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।
दिल्ली के खिलाफ उनके 4 विदेशी खिलाड़ी राशिद खान, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल और डेविड मिलर हो सकते हैं। साई सुदर्शन ने सीजन के पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी, लेकिन उन्हें सिलेक्ट करने के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या को विजय शंकर या अभिनव मनोहर में से किसी एक को बैठाना होगा।
दिल्ली के मिचेल मार्श फॉर्म में लौटे
दिल्ली ने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार 5 मैच हारकर की थी, लेकिन फिर 2 मुकाबले जीते। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिचले मार्श ने 4 विकेट लेने के साथ फिफ्टी बनाई थी, लेकिन टीम 9 रन से मैच हार गई। अब प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को बचे हुए 6 मैचों में जीत दर्ज करनी ही होगी। एक भी मैच हारने पर टीम को बाकी टीमों पर निर्भर रहना होगा।
गुजरात के खिलाफ टीम के 4 विदेशी कप्तान डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्त्या और फिलिप सॉल्ट हो सकते हैं। टीम प्रियम गर्ग को एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में मौका दे कर अक्षर पटेल से ऊपर बैटिंग करा सकती है।
गुजरात से एक भी मैच नहीं जीत सकी दिल्ली
गुजरात टाइटंस पिछले साल ही IPL में शामिल हुई। तब दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया, जिसे टाइटंस ने जीता। इस सीजन भी दोनों के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसमें भी दिल्ली को हार मिली। हालांकि, दोनों टीमें अहमदाबाद में पहली बार ही आमने-सामने होंगी।
पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग मानी जाती है। यहां अब तक हुए IPL मैचों में खूब रन बने। ग्राउंड पर औसत स्कोर 179 रन का है। यहां पिछले 5 साल में चेज करने वाली टीमों ने 66.67% मैच जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर दोनों टीमों पहले बॉलिंग करना ही पसंद करेंगी।
वेदर कंडीशन
अहमदाबाद में मगंलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। दोपहर में बारिश की संभावना है, लेकिन रात का मौसम साफ नजर आ रहा है। शाम 7 बजे के बाद टेम्परेचर 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।


