मध्यप्रदेश

भारत-बांग्लादेश मैच एमपी के ग्वालियर में होगा: छात्रों व दिव्यांगों को 17 से मिलेंगे टी-20 मैच के रियायती टिकट

ग्वालियर डेस्क :

नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की टिकट बिक्री 17 सितंबर से शुरू होगी। पहले चरण में दिव्यांग और विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन टिकट बु​किंग शुरू होगी। विद्यार्थियों के लिए जहां ईस्ट गैलरी में 929 रुपए तो वहीं दिव्यांगों के लिए उत्तर-पूर्व गैलरी के लिए सिर्फ 300 रुपए टिकट ​शुल्क निर्धारित किया गया है।

कुरियर से टिकट घर के पते पर पहुंचेगा, जिसका शुल्क अलग से देना होगा। 17 सितंबर की सुबह 11 बजे से 19 सितंबर की सुबह 11 बजे तक मोबाइल एप्लीकेशन (Insider.in) पर टिकट की बुकिंग हो सकेगी। टिकट बुकिंग की सूचना 16 सितंबर से प्रदर्शित होना शुरू हो जाएगी।

कुरियर से घर आएगा टिकट

एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया कि एक छात्र सिर्फ एक ही टिकट खरीद सकता है। जिसके लिए उसे स्कूल-कॉलेज का आईडी कार्ड, रिपोर्ट कार्ड या वर्ष 2024-25 का मध्यावधि परीक्षा परिणाम अपलोड करना होगा। वहीं दिव्यांगों को मोबाइल एप पर प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।

एमपीसीए दस्तावेजों के वेरीफिकेशन के बाद ई-मेल लिंक भेजेगा, जिस पर क्लिक करके टिकट का भुगतान करना होगा। सफल भुगतान के बाद ई-मेल पर टि​कट कन्फर्म होने की सूचना मिलेगी, फिर कुरियर से टिकट घर भेजा जाएगा। वहीं व्हील चेयर वाले दिव्यांग के साथ आने वाले व्यक्ति को टिकट फ्री दिया जाएगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!