विदिशा

विदिशा में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ठगी: KYC कराने महिलाओं के खाते से निकले रुपए

ग्रामीणों ने ठगों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

विदिशा डेस्क :

आजकल ठग नए-नए तरीके से लोगों को ठग रहे हैं। इन दिनों ठगों का सॉफ्ट टारगेट महिलाएं हैं। ये ठग लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिलाओं के बैंक खाते को खाली कर रहे हैं।

ऐसा ही मामला विदिशा में सामने आया। जब ठग सरकारी कर्मचारी बनकर महिलाओं को शिकार बना रहे थे। जहां ई-केवाईसी के नाम पर महिलाओं के बैंक खाते से रुपए निकाल लिए गए। जब महिला के पास बैंक से रुपए काटने का मैसेज आया तब इन ठगों की हकीकत पता चली। ग्रामीणों ने दोनों ठगों को पकड़कर पुलिस से हवाले कर दिया।

प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना चला रही है। इस योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं के खाते के केवाईसी करना होती है। कई महिलाओ के खाते में रुपए नहीं आए। जिसके बाद महिलाएं परेशान हो रही है। महिलाओं की परेशानी को ठगों ने कमाई का जरिया बना लिया, और भोली भाली महिलाओं को ठग रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में ठग खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हैं, और महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने का झांसा देते हैं।

ग्रामीण महिलाएं इनके झांसे में आ जाती है, और अपना आधार कार्ड व समग्र आईडी उनको दे देती है। जिसके बाद ठग थंब इंप्रेशन लेने की मशीन महिलाओं के अंगूठे का निशान लेते हैं। बाद में महिलाओं के खाते से पैसे डलने का मैसेज तो नहीं आया बल्कि पैसे कटने के मैसेज आया तो कुछ पढ़ी-लिखी महिलाएं महिलाओं ने मैसेज को पढ़ा तो महिलाओं के होश उड़ गए महिलाओं की बैंक खाते से रुपए कटने का मैसेज आया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने उन दोनों ठगो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शमशाबाद पुलिस ठगों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!