विदिशा

विदिशा में युवक-युवती ने बेतवा पुल से लगाई छलांग: दिन भर चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिले

कल फिर शुरू होगी तलाश

विदिशा डेस्क :

विदिशा के बायपास स्थित एक लड़का और लड़की के कूदने का मामला सामने आया है। देर रात को लड़का और लड़की ने पुल से छलांग लगाई थी। घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खेत में 10 बजे के करीब पानी देने गए एक किसान ने दोनों को नदी में कूदते हुए देख लिया। उसी ने यह जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

होमगार्ड की प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे ने बताया, रात में बेतवा पुल पर बाइक खड़ी करके एक लड़का और लड़की पुल से नदी में कूद गए थे। जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात ज्यादा होने पर ऑपरेशन बंद करना पड़ा था। सुबह से फिर दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे है। अभी तक जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक लड़का रायसेन का रहने वाला है। उसका नाम मुदित रजत पिता मोहन रजक वार्ड नंबर 12 पटेल नगर है। लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक लड़की भी रायसेन जिले की रहने वाली है।

युवक के रायसेन स्थित घर में किराए से रहती थी युवती

प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे ने बताया, बीती रात से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही लड़के के बहनोई और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए हैं। लड़की गैरतगंज (रायसेन) की रहने वाली है। उसकी पहचान रोशनी मरकाम (19) के रुप में हुई है। युवती अपनी सहेलियों के साथ युवक के रायसेन में दूसरे घर में किराए से रहती थी। वह कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि गुरुवार के दोपहर में घर से निकाली थी।

युवक की सगाई हो चुकी थी, दिवाली पर होनी थी शादी

लड़के के परिजन ने बताया कि मुदित कल सुबह घर से निकाला था। उसकी दिनभर मोबाइल पर मां से बात होती रही। लेकिन वह घर वापस नहीं गया और रात में उसने ऐसा कर लिया। बताया गया कि लड़के के पिता भोपाल में नौकरी करते हैं। लड़के ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है। उसकी छोटी बहन की शादी विदिशा में हुई है। लड़के की सगाई हो चुकी थी। उसकी शादी दीपावली पर होनी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!