मध्यप्रदेश

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गाया भजन- रामजी की निकली सवारी…: ‘श्रीराम राहगीरी’ में छड़ घुमाई, पंजा भी लड़ाया

उज्जैन डेस्क :

उज्जैन में रविवार को राहगीरी के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भजन, ‘रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी…’ गाया। CM ने राम-जानकी की आरती उतारकर राहगीरी की शुरुआत की। उन्होंने लोहे की छड़ घुमाई, पंजा लड़ाया और घुड़सवारी भी की।

CM ने कहा, ‘हम सबका सौभाग्य है कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद कल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। कल पुण्य अवसर पर पूरे देशभर में दिवाली मनेगी, आप भी अपने-अपने घरों में दीप जलाएं, मिठाइयां बांटे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें।’

 

इस बार राहगीरी भगवान राम के चरणों में समर्पित की गई। इसीलिए इसे ‘श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव’ नाम दिया गया। राहगीरी अंकपात से शुरू होकर सांदीपनि आश्रम पर समाप्त हुई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!