इंदौर

इंदौर में भीषण सड़क हादसा, महिला-बच्चे समेत 4 की मौत: बाणगंगा ब्रिज पर ब्रेक फेल होने से क्रेन ने आगे चल रही दो बाइक को रौंदा

इंदौर डेस्क :

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां बाणगंगा थाने के पास ब्रिज के उतार पर दो बाइक पर पीछे से आई क्रेन चढ़ गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, छह साल का बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। एक अन्य 40 साल की महिला का पैर टूटा है। उसका अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक एरोड्रम कावेरी नगर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया है। क्रेन बस के पीछे चल रही थी और बेकाबू होकर दो बाइक पर चढ़ते हुए निकल गई।

टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें क्रेन रफ्तार से आगे चल रही दोनों बाइक को कुचलते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के चलते बाणगंगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

मृतकों के नाम

1. रितेश पिता दिनेश उम्र 16 साल कावेरी नगर

2. शरद दिनेश उम्र 6 साल

दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

घायल

1. शारदा पति दिनेश उम्र 40 साल, कावेरी नगर

बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी के अनुसार, क्रेन ब्रिज से सांवेर रोड की तरफ उतर रही थी। इसके आगे बाइक चल रही थी। क्रेन बाइक सवारों पर कैसे चढ़ी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारे पास सूचना आई थी कि क्रेन ने चार लोगों को कुचल दिया है और वो क्रेन के नीचे दबे हुए हैं। चार शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और एक घायल महिला को अरविंदो अस्पताल पहुंचाया है। वास्तव में हादसा कैसे हुआ है यह जांच का विषय है।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!