न्यूज़ डेस्क

छिंदवाड़ा के चंदन गांव में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डम्पर ने 6 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

न्यूज़ डेस्क :

छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे पर चंदनगांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने 6 लोगो को रौंद दिया जिससे 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोगों को छिंदवाड़ा अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां हालत बिगड़ने के बाद दो लोगों को नागपुर रेफर किया गया है, उनकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

दरअसल हादसा रात तकरीबन 9:30 बजे के आसपास हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर नागपुर की तरफ जा रहा था तभी अचानक डंपर अनियंत्रित हो गया जिससे बाइक से जा रहे हैं कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए, दौरान डंपर डिवाइडर से जाकर टकरा गया। तत्काल डंपर की चपेट में आए लोगों को अस्पताल रेफर कराया गया है।

जिसमें से 3 लोगों की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौके पर मौत हो गई जबकि बाकी अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर कराया गया है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है जबकि पुलिस ने डंपर को जप्त कर लिया है।

इनकी हुई मौत

चंदन गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में चिखली निवासी राम लखन पिता फूलचंद (30), चंदन गांव निवासी संजय पिता श्री राम चमन, सिमरिया निवासी अर्जुन पिता गोकुल मस्तकार (17) की मौके पर मौत हो गई।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!