ग्वालियर

खुशियों की दिवाली, ऊर्जा मंत्री तोमर ने 19 दिव्यांगों को भेंट की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

ग्वालियर डेस्क : 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में अपने 38 नम्बर कार्यालय में 19 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल भेंट कर दीपावली का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। विधायक निधि से सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की गई हैं। साथ ही सभी दिव्यांगों को मिठाई खिला कर दीपावली की शुभकामनाएँ भी दी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि राज्य सरकार हमेशा हर वर्ग के लोगों के लिए काम करती रहेगी। केंद्र और राज्य सरकार ने दिव्यांगों को भी आम व्यक्ति की तरह ही समानता का दर्जा देकर उनके लिए भी योजना लागू की है। यह छोटा सा उपहार उनके जीवन को सरल बना देगा। उन्होंने कहा कि पहले भी जरूरमंदों को ट्रायसाइकिल वितरित की गई थी। यह सिलसिला जारी रहेगा।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!