विदिशा

हनुमान जन्मोत्सव: आनंदपुर में निकाली 3 कि. मी. की भव्य शोभायात्रा, ढपला रहें आकर्षण का केंद्र

आनंदपुर डेस्क :

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आनंदपुर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढपला सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहे। यह शोभायात्रा आनंदपुर की शिव मंदिर से सुबह 10:30 बजे शुरू हुई जो कि पूरे ग्राम में 20 ढपला और एक बग्गी के साथ पूरे ग्राम में भ्रमण करती हुई मुख्य बाजार पहुंची जहां पर 2 क्वांतल से अधिक फूलों की पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। और भगवान हनुमान जी की आरती उतारी यह शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए लगभग 3 किलोमीटर दूर बिरला मंदिर पहुंची। वहां पर विशेष पूजा अर्चना कर उपस्थित सभी ग्रामीण जनों को दो क्वंटल बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।

ढफला रहें आकर्षण का केंद्र


इस भव्य शोभायात्रा में ग्रामीणजन जहां भगवान हनुमान जी के जन्म उत्सव पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे। शोभायात्रा में सबसे प्रमुख और आकर्षण का केंद्र ढपला रहे। 20 ढपलाओं की थाप पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया, क्योंकि पहले ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक प्रसिद्ध बजाने वाली कोई था तो वह ढपला ही थे और आनंदपुर में इससे पहले कोई भी कार्यक्रम 20 ढपलाओं के साथ नहीं हुआ, जिसके चलते यह आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही अनेक भजन मंडली अभी आई हुई थी जो धार्मिक भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर रहे थे। स्वर्ण बग्गी में भगवान हनुमान जी की एक छायाचित्र लगाई गई थी। और साथ ही डीजे की धुन पर भी युवाओं की टोली धार्मिक भजनों पर अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाए। साथ ही 200 से अधिक युवा अपने हाथो में भगवान हनुमान जी की ध्वज पताका लहराते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!