विदिशामध्यप्रदेश

आनंदपुर में 6 नवंबर को होगी भव्य भजन संध्या: पद्मश्री प्रह्लाद सिंह टिपानिया देंगे कबीर वाणी का सन्देश

आनंदपुर डेस्क :

6 नवंबर, गुरुवार की शाम आनंदपुर में भक्ति रस से सराबोर एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट परिसर, सद्गुरु नगर में शाम 7 बजे से 11 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मालवा के प्रख्यात संत, पद्मश्री सम्मानित कबीर भजन गायक प्रह्लाद सिंह टिपानिया अपने मधुर स्वर और संत कबीर साहब की अमर वाणी के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति और सद्भाव का संदेश देंगे।

सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के हृदय मोहन शर्मा ने बताया कि संस्था में पहली बार ऐसे महान संत का आगमन हो रहा है, जो समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश लेकर आते हैं। आयोजन का उद्देश्य लोगों के हृदयों में भक्ति, मानवता और सद्भाव की भावना को प्रज्वलित करना है। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कबीर वाणी का श्रवण करने और इस पावन अवसर को यादगार बनाने की अपील की है। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है और संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय रहेगा।

News Update 24x7

Related Articles

error: Content is protected !!