विदिशा

छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर: विदिशा मेडिकल काॅलेज में पीजी के लिए 57 सीटों की डिमांड, सिर्फ 25 की मिली अनुमति

विदिशा डेस्क :

नगर के शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल काॅलेज से इस साल यूजी फाइनल कर रहे पहले बैच के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। विदिशा मेडिकल काॅलेज को नेशनल मेडिकल कौंसिल यानी एनएमसी द्वारा पीजी कक्षाएं संचालित करने के लिए पहले चरण में 7 अलग-अलग विषयों में 25 सीटों की मंजूरी दे दी है।

3 विषयों की सीटों की अनुमति अभी आना बाकी है, जबकि गायनी, पीडियाट्रिक्स और सर्जरी वाले विशेषज्ञों का निरीक्षण अभी तक नहीं किया गया है। ये निरीक्षण पूरा होने के बाद पीजी में 32 सीटों की अनुमति दूसरे चरण में मिलने की संभावना है। काॅलेज प्रबंधन ने यहां के लिए पीजी में 57 सीटों की अनुमति भेजी है। अब हर मंगलवार को कमिश्नर करेंगे समीक्षा: मंगलवार को भोपाल कमिश्नर मालसिंह भावड़िया ने विदिशा पहुंचकर मेडिकल कालेज के तमाम कार्यों की समीक्षा की।

उनका कहना है कि गांधी मेडिकल कालेज भोपाल की तरह अब प्रत्येक मंगलवार को विदिशा के मेडिकल कालेज के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। कमिश्नर ने इस मौके पर मेडिकल कालेज और उससे अटैच हास्पिटल में विभिन्न विभागों के खर्च के लिए 13 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। इससे कालेज प्रबंधन अपने विभागीय खर्च पूरे करेगा। डीन डा.सुनील नंदीश्वर ने जो विज्ञप्ति और आर्डर निकाले थे, उनको भी मंजूरी मिल गई है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!