भोपाल

G-20 समिट: दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान आपसी एवं परस्पर स्नेहिल भावना से संभव, मुख्यमंत्री

भोपाल डेस्क :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान आपसी एवं परस्पर स्नेहिल भावना से संभव है। विश्व की धरा पर हम सब एक हैं। देश का खानपान, संस्कार, संस्कृति अलग हो सकते हैं लेकिन हम सब एक हैं। विश्व के लोगों में वसुधैव कुटुंबकम के विचार प्रभावी हो जाये तो आपसी भेदभाव, लड़ाई, झगड़े सब बंद हो सकते हैं। सीमावर्ती देश लड़ना छोड़ सकते हैं, मनुष्य एक है तो भेदभाव क्यों। मुख्यमंत्री आज विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में जी-20 समिट में भाग लेने आये सदस्य एवं विदेशी अतिथि देशों के प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य मन को असीम आनंद देते हैं। मन के आनंद से दूसरे की भलाई कर अपूर्व आनंद का सुख मिलता है, जिनके पास ज्यादा है वह ऐसे लोग जिन्हें जरूरत है उनकी मदद करें। दूसरे की मदद कर मन को प्रसन्नता होती है।

कला की राजधानी है खजुराहो और अद्भुत है खजुराहो महोत्सव

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खजुराहो कला की राजधानी है और खजुराहो महोत्सव का आयोजन अद्भुत है। खजुराहो के मंदिर शरीर, मन और आत्मा को सुकून देते हैं। आपने खजुराहो के जी-20 समिट में सांस्कृतिक प्रथम कार्य समूह की बैठक किये जाने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत के विचार विश्व-कल्याण के लिये है। पीड़ित, व्यथित व्यक्ति का कैसे कल्याण हो। हाल ही में तुर्की में आये भूकंप में प्रधानमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हर संभव मदद की।

मुख्यमंत्री चौहान ने खजुराहो में जी-20 समिट में विभिन्न देशों के डेलीगेट्स को बुलाने पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री का आभार प्रकट किया।

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने आत्मीय संबोधन में जी-20 समिट में आये डेलीगेट्स का आभार प्रकट किया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, प्रदेश के एमएसएमई एवं छतरपुर जिला प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, खजुराहो सांसद व्ही.डी. शर्मा भी उपस्थित रहे।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!