मध्यप्रदेश

सीएम डॉ मोहन यादव के पिता का शिप्रा तट पर अंतिम संस्कार: शिवराज-सिंधिया समेत कई मंत्री श्रद्धांजलि देने उज्जैन पहुंचे

उज्जैन डेस्क :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का दाह संस्कार बुधवार को शिप्रा तट पर हुआ। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली थी। वे करीब 100 साल के थे। एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे।

पिता के निधन की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को भोपाल से उज्जैन पहुंचे। आज दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई अंतिम यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शिप्रा तट पर पहुंची। यहां भूखी माता मंदिर के पास सीएम और परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार किया।

अंत्येष्टि में शामिल होने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री राधा सिंह, मंत्री करण वर्मा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, मंत्री, नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री लखन पटेल मंत्री, मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव वीरा राणा, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव राजेश राजौरा उज्जैन पहुंचे।

जगदीश देवड़ा ने कहा- जीवन ऐसा जियो कि मृत्यु उत्सव बन जाए

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा, ईश्वर की कृपा से सीएम के पिता उन्हें मुख्यमंत्री बनते हुए देख पाए। इससे बड़े सौभाग्य की बात क्या हो सकती है। जीवन ऐसा जियो कि मृत्यु उत्सव बन जाए।

 

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!