पूर्व सीएम ने बहनों को लखपति बनाने का संकल्प दोहराया: शिवराज हुए स्वसहायता समूह संघ की बैठक में शामिल

विदिशा डेस्क :
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले के ग्यारसपुर पहुंचे जहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ग्यारसपुर में दूध डेयरी से संबंधित स्व सहायता समूह की ओर से आयोजित साधारण सभा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।

हालांकि इस दौरान शिवराज सिंह चौहान मीडिया से दूरी बनाए रहे। उन्होंने अपने संबोधन मे लाडली बहनों को लखपति बनाए जाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा- मेरी सारी बहने गरीब न रहे लखपति बने यह जीवन का संकल्प है। जो बहने स्व सहायता समूह से जुड़ी है। वह बहुत अच्छा काम कर रही है। आज उनसे मिलने और उनकी बैठक में शामिल होने के लिए आया था ।

इस दौरान कुछ लोगो ने शिवराज को दोबारा सीएम के रूप मे देखने की मांग की तो उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, गंजबासौदा विधायक हरि सिंह रघुवंशी, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे भी मौजूद रहे।



