मध्यप्रदेश

Breaking news- शिवपुरी में छेड़खानी का विरोध किया तो कुल्हाड़ी समधन के पैर काटे: दामाद और उसके भाइयों ने भी पीटा

न्यूज़ डेस्क :

शिवपुरी जिले में एक शख्स ने अपनी समधन के दोनों पैर काट दिए। दामाद, उसके दो भाई और समधी ने लाठियों से मारपीट भी की। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के बेदमऊ गांव की रविवार शाम की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घायल महिला की बेटी की शादी आरोपी समधी के बेटे के साथ हुई है। दोनों परिवार एक ही गांव में रहते हैं। दो दिन पहले आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। यह घटना महिला के पति ने भी देख ली। फिर महिला ने भी अपने पति को पूरी बात बता दी। उसके पति ने समधी का विरोध किया, तो वो नाराज हाे गया।

महिला के पति का कहना है कि रविवार शाम को मैं और मेरी पत्नी मवेशी को भूसा देने जा रहे थे, तभी समधी, दामाद और दामाद के दो भाई माता मंदिर के पास आ गए। उनके हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे थे। समधी ने मेरी पत्नी से कहा कि तुमने बात बताकर अच्छा नहीं किया और उसे पीटना शुरू कर दिया था। मेरा दामाद और उसके दो भाई मुझे पकड़ने दौड़े, लेकिन मैं वहां से जान बचाकर भाग गया। चारों ने मेरी पत्नी के साथ लाठियों से मारपीट की। समधी ने उसके दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

टीआई बोले- बेटी को परेशान करते हैं ससुरालवाले

रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार यह झगड़ा, ससुरालियों द्वारा बेटी को परेशान करने को लेकर हुआ है। महिला समझाइश के लिए गई थी, तभी महिला पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!