मध्यप्रदेश

पूर्व सीएम ने माइक थामा और राम भजन गया: मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे… राम आएंगे…।

विदिशा डेस्क :

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को विदिशा पहुंचे। उन्होंने यहां किला स्थित बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन किए। पूजन-अर्चन के बाद मंदिर चल रही भक्तियम संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूर्व सीएम ने माइक थामा और राम भजन गया। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे… राम आएंगे…।

अंगना सजाऊंगी, दीप जलाके, दीवाली मनाऊंगी, मेरे जन्मों के सारे, पाप मिट जाएंगे, राम आएंगे…

उन्होंने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और विधायक मुकेश टंडन भी मौजूद रहे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरा देश आज आनंद और उत्सव में डूबा हुआ है, सबका रोम-रोम प्रफुल्लित है। 500 साल के बाद वह दिन आया है, जब रामलाल अपनी जन्म स्थान अयोध्या में दिव्या और भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं।

राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं। राम ही भारत की पहचान है। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। आज वही राम लाल पधारे हैं। आज रामनवमी है, हम सब भजन और भक्ति में डूबे हुए हैं। भगवान सब पर कृपा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!