विदिशा

विदेशी युवक बासौदा में घूमते हुए पकड़ाया: आंखों के इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर दिल्ली आया था

विदिशा डेस्क :

यमन से दिल्ली मैक्स अस्पताल में आंखों के उपचार के लिए वीजा लेकर आए युवक को पुलिस ने एसजीएस कॉलेज के समीप संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा है। उसके पकड़े जाने की सूचना यमन दूतावास को दी गई है। 31 वर्षीय अलशिवा अहमद अब्दुल मोहम्मद यमन का रहने वाला है। 29 नवंबर 2022 को मैक्स अस्पताल में आंखों के इलाज के लिए 19 अप्रैल 2023 तक मेडिकल वीजा लेकर आया था। वीजा की शर्तों के मुताबिक उसे दिल्ली में ही उपचार कराना था। लेकिन 2 महीने गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने के बाद वह बासौदा में ही रुक गया था।

युवक के पकड़े जाने की सूचना के बाद भोपाल से आई एटीएस और आईबी की टीम ने भी उससे पूछताछ की, लेकिन उससे ज्यादा कुछ पता नहीं लगा सकी। तलाशी में युवक के पास से 29 नवंबर 2022 को दिल्ली में उपचार के नाम से जारी किया गया वीजा मिला है। वीजा 19 अप्रैल 2023 तक वैध है। उसके पास से जो पासपोर्ट मिला है उसकी अवधि 2027 तक है। अंग्रेजी और अरबी में करता था बातचीत: एएसपी समीर यादव ने बताया कि पिछले दो महीने से युवक गुजरात के अहमदाबाद में किस मकसद से रुका था। इसका खुलासा भी अभी नहीं हो सका है।

उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। वह टूटी-फूटी अंग्रेजी और अरबी में बात कर रहा था। हिंदी बोलना नहीं जानता था। युवक ने पूर्व में पुणे के अरिहंत कॉलेज से बीसीएस की पढ़ाई की थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि ट्रेन से जा रहा था। यहां घूमने के मकसद रुक गया था। एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यमन दूतावास को सूचित कर दिया गया है। युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके पास से 2800 रुपए नकद मिले हैं।

यह है नियम
सिटी थाना प्रभारी कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि जिस जगह के लिए वीजा लिया जाता है। उसके अतिरिक्त नहीं जा सकते। जो लोग घूमने आते हैं वे टूरिस्ट वीजा लेते हैं। लेकिन युवक ने वीजा आंखों के उपचार के लिए दिल्ली मैक्स अस्पताल का लिया है। इसलिए वह नियमानुसार किसी दूसरी जगह नहीं जा सकता।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!