मध्यप्रदेश

प्रदेश में ऐसा पहली बार पारा शून्य पर सवार: बिजावर 0.7 डिग्री मैदानी शहरों में देश में सबसे ठंडा, प्रदेश में 10 साल में दूसरी बार पारा 1 डिग्री से नीचे

भोपाल डेस्क :

मप्र का बिजावर बुधवार को देश के मैदानी शहरों में सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 0.7 डिग्री पर आ गया। इस सीजन में प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ, जब पारा 1 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 10 साल में दूसरी बार प्रदेश में किसी शहर या कस्बे में पारा 1 डिग्री से नीचे पहुंचा।

मौसम केंद्र के डॉप्लर रडार इंचार्ज वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 2021 में दिसंबर के आखिरी दिनों में ग्वालियर में पारा 0.8 और भिंड में 0.3 डिग्री पर आ गया था। बुधवार को देश के तीन सबसे ठंडा शहरों में हमारे मध्य प्रदेश के ही शहर शामिल रहे।

इसके अलावा प्रदेश के 10 जिलों में कोहरा छाया। खजुराहो में तो विजिबिलिटी 50 मीटर रही। इसके अलावा दो जिलों डिंडोरी और बालाघाट में बारिश हुई। 3 जिलों को छोड़कर सभी जगह पर 10 डिग्री से नीचे रहा। इसके अलावा 5 जिलों में पाला भी पड़ा।

आगे क्या- आज कहीं-कहीं बादल-बूंदाबांदी संभव

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहुंचने के कारण अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम फिर बदल सकता है। यानी सर्दी में इजाफा होगा। वहीं, भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री, जबकि दिन का 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर से सर्दी लाई हवा…

भोपाल में पारा 7.4 डिग्री ​​​​​​पर सीजन में दूसरी बार सबसे कम…

उत्तर से आई सर्द हवा के कारण भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। भोपाल में बीते 24 घंटे में रात का तापमान 2 डिग्री लुढ़ककर 7.4 डिग्री पर आ गया। यह सीजन में दूसरी सबसे सर्द रात रही। चार दिन पहले भी रात का तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

सीजन में ठंड का यह सबसे लंबा दौर…

भोपाल में लगातार छठे दिन पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। यह इस सीजन में सर्दी का सबसे लंबा दौर है। इससे पहले दिसंबर में 2 दिन पारा 10 डिग्री से नीचे रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!