मध्यप्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में खामियां मिली: भोपाल, ग्वालियर, इंदौर समेत दूसरे शहरों के कॉलेज मानकों पर अधूरे; CBI ने जारी की इंस्पेक्शन रिपोर्ट

भोपाल डेस्क :
प्रदेश के 75 नर्सिंग कॉलेज इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के मानकों को पूरा नहीं कर रहे। इन 75 नर्सिंग कॉलेजों की जांच रिपोर्ट गुरुवार रात सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI) ने जारी की है।
इसमें भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल में संचालित गवर्मेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर परिसर में संचालित भोपाल नर्सिंग कॉलेज भी शामिल हैं। भोपाल के 10 नर्सिंग कॉलेजों को पैरामीटर्स पर अयोग्य माना है। इनमें सात कॉलेज प्राइवेट हैं।
उल्लेखनीय है सीबीआई ने मप्र हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रदेश में संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों का इंस्पेक्शन कर जांच रिपोर्ट तैयार की थी। सीबीआई ने कॉलेजों का निरीक्षण INC के मानकों को आधार बनाकर किया था। निरीक्षण रिपोर्ट ने सरकारी और प्राइवेट 75 नर्सिंग कॉलेजों में खामियां बताई हैं।
भोपाल के ये कॉलेज शामिल
1 . गवर्नमेंट स्कूल ऑफ़ नर्सिंग हमीदिया हॉस्पिटल
2 . भोपाल नर्सिंग कॉलेज, BMHRC
3 . सुंदर देवी नर्सिंग कॉलेज
4 . बत्रा नर्सिंग कॉलेज
5 . डॉ. एसपी सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट
6 . एनआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग
7 . राजदीप इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड हॉस्पिटल
8 . केएनपी कॉलेज ऑफ नर्सिंग
9 . जेएसआर ग्लोबल कॉलेज ऑफ नर्सिंग
10 . ट्रिनिटी इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग
इन कॉलेजों में भी मिली खामियां
- गवर्मेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अनूपपुर
- गवर्मेंट नर्सिंग कॉलेज, जेएच हॉस्पिटल, ग्वालियर
- गवर्मेंट जीएनएम स्कूल, सतना
- गवर्मेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग , नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज, जबलपुर
- गवर्मेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर
- गवर्मेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग , मैन हॉस्पिटल, दतिया
- गवर्मेंट कॉलेज ऑफ नर्सिंग , मंदसौर
- अमर ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च, जबलपुर
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च, जबलपुर
- मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, झाबुआ
- नागाजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर
- सुंदरदेवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड रिसर्च, रीवा
- BIMTS कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बुरहानपुर
- नादवंदन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, जबलपुर
- द एक्सीलेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च हॉस्पिटल – 2, विदिशा
- HICT नर्सिंग कॉलेज, ग्वालियर



