विदिशा
अज्ञात कारणों से नरवाई में आग लगी, एक घंटे में आग पर पाया काबू
आनंदपुर डेस्क :
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की गौशाला के नजदीक नजदीक एक नरवाई के खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई देखते ही देखते आग ने अपना भीषण रूप धारण कर लगभग आधे से अधिक खेत की नरवाई को जला डाला जैसे ही नरवाई में आग की लपटें उठती दिखी तो गौशाला के स्टाफ ने तुरंत डॉक्टर सुरेंद्र उपाध्याय को फोन लगाकर बताया जिस पर उपाध्याय ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती जब तक डॉ सुरेंद्र उपाध्याय ने पाइपों से पानी डलवा कर आग पर बुझाने के प्रयास कराएं और थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की मशीन भी गाड़ी भी पहुंच चुकी थी जिसके चलते 1 घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका डॉ सुरेंद्र उपाध्याय जंडेल सिंह जादौन पहलवान सिंह अहिरवार रवि जादौन सहित अनेक लोगों की रहे।






