इंदौर

भीषण अग्निकांड: इंदौर की प्लास्टिक वेस्ट फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक फैला जहरीला धुआं

इंदौर डेस्क :

शहर के बाणगंगा इलाके के सांवेर रोड की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में बुधवार सुबह आग लग गई। सूचना के बाद चार स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीमें रवाना की गई। करीब 50 से ज्यादा टैंक पानी डालकर आग पर काबू किया गया। बताया जाता है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां वेस्ट प्लास्टिक मटेरियल इकट्‌ठा कर उसे रिसाइकिल किया जाता है। आग से कई किलोमीटर दूर तक जहरीला धुआं फैल गया। जिसके कारण कई लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक करीब सुबह 6:45 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सांवेर रोड सेक्टर की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आगजनी हुई है। सूचना के बाद गांधी हॉल, मोती तबेला, लक्ष्मीबाई स्टेशन और सांवेर रोड स्टेशन की गाड़ियां मौके पर रवाना की गई। आग फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक में लगी थी। जिसने भयावह रूप ले लिया। आग से पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। जहां आगे बढ़ने के लिए फायर कर्मियों को शेड को जेसीबी की मदद से तोड़ना पड़ा।

जहरीला कचरा होता है इकट्‌ठा
उक्त फैक्ट्री श्याम नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। उनके शहर में और भी प्लास्टिक गोदाम बताए जा रहे हैं। यहां अनधिकृत रूप से hazardous ड्रम और पाउडर वाली पन्नी सहित Mylan, Vitaris, सिप्ला, ल्युपिन, डाबर, सन फार्मा सहित कई कंपनी का हजारों टन कचरा इकट्‌ठा किए जाने की जानकारी मिली है। फैक्ट्री भी ग्रीन बेल्ट में बनी हुई है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

News Update 24x7

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!